Spread the love

पानीपत से कोटद्वार तक बनेगा हाईवे

हरियाणा के पानीपत से उत्तराखंड के कोटद्वार तक नया हाईवे बनाया जायेगा।

 सरकार पानीपत से वाया मुजफ्फरनगर-कोटद्वार तक नेशनल हाईवे बनाने जा रही है। नया हाईवे बनने से केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि हरियाणा और पश्चिम यूपी के लोगों को भी फायदा होगा। सिवाह गांव से सनौली रोड पर बाईपास बनाकर इसे नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा। हाईवे बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाईवे के लिए जमीनों को अधिगृहित करने का काम शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 3 हजार करोड़ रुपये है, जिसकी डिटेल बनाई जा रही है। अधिकारियों ने 2 साल के भीतर हाईवे का काम पूरा होने की उम्मीद जताई है, इसके लिए सिवाह से सनौली रोड पर अलग से बाईपास निकाला जाएगा।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी पानीपत से वाया शामली और मुजफ्फरनगर होते हुए नगीना से उत्तराखंड के कोटद्वार तक राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने की योजना है। प्रस्तावित फोरलेन के निर्माण की घोषणा पिछले साल मार्च में हुई थी। सरकार की तरफ से इस राष्ट्रीय राजमार्ग को 709 एडी नंबर मिला है। डीपीआर तैयार होने के बाद इसकी ई-टेंडिंग होगी। जिसके बाद प्रोजेक्ट दो साल के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। एलएन मालदीप कंपनी की तरफ से नए हाईवे का सर्वे कराया जा चुका है, कंपनी प्रोजेक्ट डिटेल तैयार करने में जुटी है।  हाईवे बनने से उत्तराखंड के लोगों को काफी फायदा होगा। यहां के शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी इससे आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *