गोरलचैड़ में 27 जनवरी को कृषि विभाग द्वारा वृहत षिविर का आयोजन किया जायेगा
चम्पावत 18 जनवरी (सूवि),(2) जनपद मुख्यालय के खेल मैदान गोरलचैड़ में 27 जनवरी को कृषि विभाग द्वारा वृहत षिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी रेखीय/आजीविका से जुड़े विभागों सहित पर्यटन विभाग द्वारा भी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाल लगाये जायेंगे। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी शैलेन्द्र सिंह बिष्ट ने अपने कार्यालय में आजीविका से जुड़े विभागों की बैठक लेते हुए 27 जनवरी को गोरलचैड़ में कृषि विभाग की आतमा योजना के अन्तर्गत आयोजित वृहत षिविर में अपनी भागीदारी सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। उन्होंने सभी आजीविका से जुड़े विभागों सहित महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, पर्यटन विभाग को भी विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ स्टाल लगाने के निर्देष दिये। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया कि केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा मेले का उद्घाटन करने के साथ विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों को चैकों का वितरण भी करेंगे। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को अभी से मेले में लगने वाले स्टालों, वितरित किये जाने वाले चैकों, लाभार्थियों की संख्या आदि की तैयारी करने को कहा। उन्होंने आजीविका से जुड़े विभागों को लाभान्वित होने वाले काष्तकारों के साथ उपस्थित रहने और काष्तकारों को भी अभी से सूचित करने के निर्देष दिये। उन्होंने मेले में आकर्षक पैदा करने और कृषि के प्रति लोगों का रूझान बढ़ाने हेतु कृषि आधारित नुक्कड़ नाटक, कब्बाली आदि का आयोजन करने तथा कम से कम 30 स्टाल लगाने हेतु मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देषित किया। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि केवीके, पशुपालन, उद्यान, जलागम, बाल विकास, षिक्षा, सहकारिता, पर्यटन, दुग्ध सहित अन्य विभाग अपने स्टाल स्थापित करेंगे। चिकित्सा विभाग भी अपने स्टाल में चिकित्सा संबंधी जानकारी षिविर में देगा। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, मुख्य षिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.बीएस जंगपांगी, उप परियोजना निदेषक एमएस कुॅवर सहित केवीके, बाल विकास, जिला उद्योग केन्द्र, उद्यान, दुग्ध, सहकारिता, पर्यटन आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
