Spread the love

निर्माणाधीन टनल में पानी और मलबा भरने के बाद SDRF, NDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं।

 SHABD,New Delhi, August 16,

अगस्त 16, नई दिल्ली:

चमोली में निर्माणाधीन टनल में पानी और मलबा भरने के बाद जारी राहत एवं बचाव अभियान में एक और श्रमिक का शव बरामद हुआ है। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

टनल में फंसे दो अन्य श्रमिकों की तलाश अब भी जारी है। SDRF, NDRF, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि मजदूरों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हादसा गुरुवार शाम करीब सात बजे हुआ था। उस समय टनल के अंदर अचानक पानी का तेज बहाव आया और मलबा भर गया।

हादसे के वक्त टनल में 22 श्रमिक काम कर रहे थे। हादसे में 12 श्रमिक घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

रेस्क्यू टीमों का अभियान अब भी जारी है और दो लापता श्रमिकों की तलाश की जा रही है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *