दिव्यांगों हेतु शिविर अब 31 जनवरी को गोरलचैड़ में आयोजित होगा
महाप्रबंधक, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, कानपुर के हवाले से जिला समाज कल्याण अधिकारी, चम्पावत डीडी आर्या ने अवगत कराया है कि 24 जनवरी को गोरलचैड़ में दिव्यांगों हेतु प्रस्तावित मूल्यांकन षिविर अब 31 जनवरी को गोरलचैड़ में आयोजित होगा। उक्त षिविर में चिकित्सा विभाग द्वारा सभी प्रकार के दिव्यांगजनों का परीक्षण कर दिव्यांग प्रमाणपत्र भी निर्गत किये जायेंगे। जिलाधिकारी रणवीर सिंह चैहान ने जनपद के दिव्यांगजनों से अपील की है कि 31 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में गोरलचैड़ मैदान (चम्पावत मुख्यालय) में पहुॅचकर अपना मूल्यांकन करा लें जिससे आगामी षिविरों में उन्हें सहायक उपकरण वितरित किए जा सकें। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण एवं चिकित्सा विभाग को सभी तैयारियों मुकम्मल करने तथा जिन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों की आवष्यकता है उन्हें षिविर में आमंत्रित करने के निर्देष दिये हैं।
