Spread the love

पौड़ी में पत्रकारों से वार्ता करते कृषि मंत्री सुबोध उनियाल।जनपद के प्रभारी कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष राजनीतिक जमीन खिसकने से बौखलाहट में हैं। जिससे व कानून को लेकर जनता में भ्रम व हिंसा फैलाने का काम कर रहे हैं। कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) राष्ट्रहित व राष्ट्रवाद का प्रतीक है।

शनिवार को नगर पालिका सभागार में जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने पत्रकार वार्ता की। इस मौके पर उन्होेंने ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी दल अल्पसंख्यकों को डराने का काम कर रहे हैं। यह कानून पूर्वोत्तर के राज्यों में लागू नहीं किया गया है। लेकिन आसाम में लगातार हिंसा फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल मुस्लिम समुदाय को कानून के प्रति गुमराह कर रहे हैं। भारत में मुस्लिम समुदाय की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। बल्कि यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश में धार्मिक प्रताड़ना के शिकार हिंदू, पारसी, ईसाई, बौध, जैन समुदाय के लोगों को नागरिकता प्रदान करता है। कृषि मंत्री उनियाल ने कहा कि कृषि व उद्यान विभाग का जल्द ही एकीकरण कर लिया जाएगा। मंत्री ने प्रदेश को कृषि जोत 15 प्रतिशत घटने के बावजूद उत्पादन बढ़ने से पुरस्कार मिलने पर अपनी पीठ थपथपाई। और कहा कि नर्सरी एक्ट व जैविक ब्लाक घोषित कर जुर्माने व सजा का प्रावधान करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। इस अवसर पर विधायक मुकेश कोली, पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, नगर मंडल अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, जिपं सदस्य गौरव रावत, क्षेपं सदस्य सुमनलता ध्यानी, मधु खुगशाल, सुषमा रावत, संगीता रावत, गणपति भट्ट, धर्मवीर रावत, संजय रावत, ओपी जुगरान, महावीर नेगी आदि मौजूद थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *