जनपद में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया
प्रेसनोट अल्मोड़ा 07 दिसम्बर, 2019 (सू0वि0) सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आज जिला कार्यालय मे जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल मुकेश साॅगुड़ी द्वारा टोकन फ्लैग लगाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि आम नागरिक सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष मे अपना योगदान देकर उन वीर सैनिको को सहयोग करने की आवश्यकता है। उन्होने कहा शसस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष के लिए लगातार धन इकठ्ठा करने के प्रयासो की आवश्यकता हैं ताकि उस धन से शहीदो की पत्नियो उनके आश्रितो और विकलांग सैनिको की स्थिति मे सुधार किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी आदि उपस्थित थे।
