जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज डा0 लीलाधर भटट विवेकानन्द विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, द्वाराहाट के वार्षिकोत्सव के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
प्रेस नोट द्वाराहाट/अल्मोड़ा 19 दिसम्बर, 2019 (सू0वि0) जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज डा0 लीलाधर भटट विवेकानन्द विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, द्वाराहाट के वार्षिकोत्सव के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से ही किसी भी लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमेशा ऊॅचा लक्ष्य रखें और उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन से परिश्रम करें। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय के छात्राओं ने पढ़ाई के साथसाथ खेलकूद व अन्य गतिविधियों में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है जिसके लिए विद्यालय परिवार बधाई के पात्र है। उन्होंने विद्यालय हेतु सामुदायिक शौचालय व एनएसएस की यूनिट, ईलर्निग कक्षा हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही यह सुविधायें विद्यालय में संचालित कर दी जायेंगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने ईलारा कैपिटल के सी0ईओ0 राज भटट द्वारा सीएसआर फण्ड के माध्यम से दी गयी धनराशि से विद्यालय के लिए निर्मित 11 कक्षकक्षाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज भटट द्वारा अनेक विद्यालयों हेतु सीएसआर फण्ड से धनराशि दी जा रही है जो अत्यंत सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने अपने विचार रखते हुए भटट द्वारा किये गये प्रयासो की तारीख की और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष के0पी0एस0 अधिकारी ने अपने विचार रखें और बताया कि विद्यालय के लिए 11 कक्षकक्षाओं हेतु पूर्ण धनराशि राज भटट द्वारा दी गयी जो बनकर तैयार है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगो का आभार जताया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रछात्राओं को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर इलारा कैपिटल के सी0ई0ओ0 राज भटट ने भी आपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी द्वाराहाट आर0के0 पाण्डे, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, खण्ड शिक्षाधिकारी बी0एल0 आर्या, खडक पाल सिंह अधिकारी, डी0पी0 चैधरी, गिरीश भटट, खुश्बू गिन्नी, उम्मेद भटट, खजान जोशी, जगदीश भटट सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
