सी0एम0 मैमोरियल स्कूल के वार्षिकोत्सव में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
उदयशंकर नाट्य अकादमी में आयोजित सी0एम0 मैमोरियल स्कूल के वार्षिकोत्सव में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने विद्यालय प्रबन्धन की सराहना की और कहा कि यहाॅ पर बच्चों द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का निर्माण बच्चों पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि अभिभवकों को चाहिए कि वे बच्चों को पढ़ाई का सही वातावरण दिलाने का प्रयास करें ताकि वे आगे बढ़ सकें बच्चे ही देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा से भी अनेक लोगो महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवायें दी है। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि विद्यालय ने कम समय में अच्छी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है साथ ही विद्यालय के शिक्षकों को भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। अध्यक्ष ने बच्चों को भविष्य की शुभकामनायें दी। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने अनेक मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी। इसमें कब्बाली, नाटक, नृत्य व गीत आदि सम्मलित थे। बच्चों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगो ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, पब्लिक स्कूल एसोशिएसन के अध्यक्ष प्रदीप गुरूरानी, विद्यालय की प्रबन्धक लता ड़ंगवाल, बी0सी0 गुरूरानी, प्रधानाचार्य गीता डालाकोटी, विद्या कर्नाटक, स्कूल की अध्यापिकायें रश्मि जोशी, गीता मनराल के अलावा बच्चों व अनेक अभिभावक उपस्थित थे। अल्मोड़ा 07 दिसम्बर, 2019 (सू0वि0) जिला प्रशासन अल्मोड़ा, फिल्म सोसाइटी अल्मोड़ा एवं उदय नृत्य एवं सांस्कृतिक अकादमी द्वारा दिनांक 8 दिसंबर रविवार को प्रातः 11ः00 बजे से नृत्य सम्राट उदय शंकर के जन्म दिवस के अवसर पर उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी फल सीमा अल्मोड़ा में रंगारंग कार्यक्रम एवं फिल्म शो का आयोजन किया जा रहा है इसके अलावा रूपान्तरण कार्यकम के अंतर्गत अच्छा कार्य करने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया जायेगा
