
इस प्रोग्राम में विशेषज्ञों ने इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी व अपने अनुभव साझा किए। एयूडब्ल्यू की ओर से जल्द ही आगरा, बनारस, मेरठ, देहरादून और हल्द्वानी में भी इस तरह की कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस कांफ्रेंस का उद्देश्य था कि आईटी पर होने वाले खर्च को कैसे कम किया जाए।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अमर उजाला के आईटी हेड आयुष्मान सिन्हा ने कहा, ‘हमारे अधिकतर उपभोक्ता एमएसएमई सेक्टर से हैं और हम उनकी आईटी से संबंधित समस्याएं समझते हैं। हम उनकी आईटी संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सिंगल प्वाइंट ऑफ कांटैक्ट हैं। एमएसएमई को विश्वास, जल्द रिस्पांस व आईटी खर्च में कमी की जरूरत है। हमने इसी उद्देश्य से इस मुहिम की शुरूआत की है। हम आशा करते हैं कि जिस भरोसे के साथ उद्योग अमर उजाला के साथ जुड़े हुए हैं, हम उस भरोसे को नई बुलंदियों तक पहुंचाएंगे। अब से एमएसएमई अमर उजाला के सभी स्थानीय ऑफिस में आईटी सर्विस के लिए संपर्क कर सकेंगे।’

अमर उजाला आईटी टीम का अनुभव मल्टी नेशनल कंपनी का है। जो लेवल-2 व लेवल-3 सपोर्ट में दक्ष है। आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा एक चिंता का विषय है। अमर उजाला आईटी टीम एमएसएमई को कम खर्च में आईटी सुरक्षा सॉल्यूशन उपलब्ध करा सकता है। इसके अलावा इंटरनेट, आईटी सपोर्ट आदि क्षेत्रों में भी कम कीमत पर सुविधा मुहैया करवा सकते हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए
