
रजनीकांत सोमवार को बदरीनाथ के लिए रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने शीशमझाड़ी स्थित अपने गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम में अपनी बेटी ऐश्वर्या धनुष के साथ यहां स्थित मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
सोमवार को उन्होंने गुरु के कक्ष में कुछ देर ध्यान लगाया। इसके बाद उन्होंने गुरु के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। रजनीकांत रविवार देर रात यहां पहुंचे थे।
