Indian Railways start fun zone visakhapatnam railway station
सफर के दौरान यदि ट्रेन लेट हो जाए तो यात्री परेशान हो जाते हैं। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद जब पता चलता है कि ट्रेन 1 घंटे, 2 घंटे….लेट है तो यात्रियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। यात्री इंतजार करते-करते यात्री परेशान हो जाते हैं। एक बार बड़े लोग तो अपनी समझ के हिसाब से इस इंतजार को सह लेते हैं, लेकिन उनके साथ सफर करने वाले बच्चों के लिए ये इंतजार काफी बोरिंग हो जाता है, लेकिन अब बच्चों को बोर होने कि बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि भारतीय रेलवे की तरफ से स्टेशनों पर बच्चों के लिए फन जोन (Fun Zone) शुरू किया जा रहा है। इसकी शुरूआत आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम रेलवे स्टेशन से हो गई है।
इस गेमिंग जोन में खास बात यह है कि यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी कुछ एक्टिविटिज इसमें शामिल है। गेमिंग जोन में बच्चों के लिए डोरेमौन, बॉस्केट बॉल, हिट माऊस के अलावा कई सारी गेम खेलने का मौका मिलेगा। ये गेम मात्र 50 रूपये में आप खेल सकते हैं।
इस गेम को खेलने के लिए प्रत्येक दिन खेला जा सकता है। खास बात यहै कि ये गेम जोन सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक खोला जाएगा। यानी 11 बजे के बाद ये गेम जोन अपको खुला हुआ नहीं मिलेगा। इस गेम जोन में सभी गेम के लिए 50-50 रूपये देने होंगे।
भारतीय रेल द्वारा विशाखापट्टनम स्टेशन पर मनोरंजन हेतु फ़न ज़ोन शुरू किया गया है जिसमें बच्चे वीडियो गेम आदि खेल सकते हैं। हुबली स्टेशन पर यात्रियों द्वारा खाने योग्य खाना फेंका ना जाये इस हेतु एक पब्लिक फ्रिज रखा गया है। यात्री इसमें खाना रख सकते हैं ताकि जरूरतमंद लोग इसे ले सकें।
