Spread the love

सचिवालय में अधिकारियों ने अपने परिवार और दोस्तों को सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों के बारे में जागरूक करने में योगदान करने का संकल्प भी लिया.महात्मा गांधी और शास्त्री जी को सचिवालय में श्रद्धांजलि, सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड की भी ली शपथउत्तराखंड सचिवालय (Uttarakhand Secretariat) में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 150वीं जयंती के अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह (Chief Secretary Utpal Kumar Singh) की अध्यक्षता में जन्मदिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य सचिव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Ex PM Lal Bahadur Shastri) के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मियों को अंहिसा एवं शांति प्रतिज्ञा तथा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड (Single Use Plastic Free Uttarakhand) बनाने की शपथ दिलाई गई. अंहिसा एवं शांति प्रतिज्ञा में सामंजस्य, सद्भावना, प्रेम, अंहिसा और शान्ति को बढ़ावा देने, सम्पूर्ण मानवता का सम्मान करने, बिना किसी डर व पक्षपात के सत्य एवं न्याय का समर्थन करने का संकल्प दिलाया गया.

सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं

इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड बनाने के लिए कोशिश करने की शपथ भी दिलाई. अधिकारियों ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का सामान जैसे कि कप, प्लेट, चम्मच, गिलास, प्लास्टिक थैलियों का उपयोग न करने की शपथ ली. इसके सात ही अपने परिवार और दोस्तों को सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों के बारे में जागरूक करने में योगदान करने का संकल्प लिया


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *