Spread the love

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने हरिद्वार में 27 और 28 सितंबर को होने वाली इंडस्ट्रियल समिट को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह समिट पिछले साल हुई इन्वेस्टमेंट समिट का फॉलोअप करने के लिए होगी। इस समिट में भी देशभर से निवेशक प्रदेश में आएंगे, जिससे प्रदेश में औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि 11 माह में प्रदेश में अब तक 17246 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इस समिट में निवेशकों की समस्याओं का समाधान होगा। प्रदेश सरकार ने अभी तक जो भी एमओयू साइन किए हैं, इस दौरान उन्हें भी आगे बढ़ाया जाएगा।

बता दें कि, भारतीय औद्योगिक परिसंघ (सीआईआई) और उत्तराखंड सरकार मिलकर यह समिट आयोजित कर रहे हैं। इसमें राज्य में औद्योगिकीकरण की दशा और दिशा पर मंथन होगा।

कार्यक्रम हरिद्वार के बीएचईएल में होगा, वहीं, प्रदर्शनी सिडकुल में आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल सेक्टर शामिल होंगे। समिट में कुछ नए निवेश प्रस्तावों के एमओयू पर भी साइन होने की उम्मीद हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *