Spread the love

Blog single photoदेश में 118 नए कम्युनिटी रेडियो स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 13 सितंबर को इस बावत घोषणा की है। कम्युनिटी रेडियो छोटे (कम शक्ति) एफएम रेडियो स्टेशन हैं, जिनका कवरेज दायरा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के अनुसार करीब 10-15 किलोमीटर होता है। कम्युनिटी रेडियो स्टेशन कृषि संबंधी जानकारी, जन कल्याण के लिए सरकार की योजनाओं, मौसम की भविष्यवाणी आदि के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कम्युनिटी रेडियो स्टेशन स्थापित करने की अनुमति मंत्रालय ने दी है, उनमें से 16 वाम उग्रवाद प्रभावित जिले, 6 वाम उग्रवाद से सबसे अधिक प्रभावित जिले, 25 तटीय जिले, 17 आकांक्षापूर्ण जिले, पूर्वोत्तर के 3 जिले तथा जम्मू-कश्मीर के 2 जिले शामिल हैं। कम्युनिटी रेडियो स्टेशन अपने कार्यक्रमों में से कम से कम 50 प्रतिशत कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर बनाता है। जहां तक संभव हो यह स्थानीय भाषाओं अथवा बोलियों में ये कार्यक्रम होते हैं। देश भर में 260 से अधिक कम्युनिटी रेडियो स्टेशन स्थानीय बोलियों सहित विभिन्न भाषाओं में प्रसारण कर रहे हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *