Spread the love

आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) बहुत अहम दस्तवेज बन गया है। इस डॉक्यूमेंट से व्यक्ति की पहचान होती है। वहीं, बैंक, रसोई गैस और राशन से जुड़े कार्यों के लिए आधार कार्ड की जरूर पड़ती है। नए या पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना हो, तो इसके लिए डाक घर या बैंक जाना होता है। लोगों को कार्ड अपडेट कराने के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ता है, जिसमें उनका समय खराब हो जाता है। ऐसे में आप घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में नाम और एड्रेस अपडेट कर सकते है। तो चलिए जानते हैं कैसे करें आधार कार्ड में नाम और एड्रेस अपडेट…aadhaar card

ऐसे आधार कार्ड में बदले नाम और पता

सबसे पहले आपको आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके के बाद आधार ऑनलाइन सर्विस के सेक्शन में आधार अपडेट का चुनाव करें। अब नाम या एड्रेस अपडेशन की रिक्वेस्ट के विकल्प पर टैप करना होगा। aadhaar cardआपके सामने एक नया टैब ओपन होगा, जिसमें कुछ नियमों के साथ अपडेट का ऑप्शन दिखाई देगा। इतना करने के बाद एड्रेस या नाम अपडेट करने के विकल्प पर टैप करें। इतना करने के बाद आपको आधार नंबर एंटर कर लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा। demo picओटीपी एंटर करने के बाद आपको पर्सनल डाटा अपडेट के ऑप्शन पर टैप करना होगा। aadhaar cardइसमें आप नाम या एड्रेस के ऑप्शन को चुन सकते है। अब सही नाम या पता एंटर करें।aadhaar card
डाटा अपडेट रिक्वेस्ट के बाद आपके कुछ दस्तावेज भी देने होंगे जिनमें पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, बैंक पासबुक, पोस्ट ऑफिस अकाउंट पासबुक, राशन कार्ड और वोटर कार्ड आदि शामिल हैं। इन दस्तावेजों पर आपको हस्ताक्षर भी करने होंगे और उनकी फोटो कॉपी अपलोड करनी होगी। बता दें कि आपको कोई एक ही दस्तावेज देना होगा।aadhaar card


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *