ईस्ट जोन इन्टर स्टेट बैडमिन्टन चैम्पियनशिप2019 का आज हेमवती नन्दन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा में शुभारम्भ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया।
ईस्ट जोन इन्टर स्टेट बैडमिन्टन चैम्पियनशिप2019 का आज हेमवती नन्दन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा में शुभारम्भ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया। उन्होंने कहा कि इस चैम्पियनशिप में देश के 06 राज्यों बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखण्ड के अलावा 92 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। जिलाधिकारी ने कहा कि उनके साथ 20 टीम सदस्य, कोच व मैनेजर भी इस चैम्पियनशिप में भाग ले रहे है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेन्ट के महिला वर्ग के मैच ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ‘‘ अभियान के तहत आयोजित किये जा रहे है। जिलाधिकारी ने कहा कि अन्र्तराष्ट्रीय उदीयमान खिलाड़ी आदिति भटट को ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘‘ अभियान का जनपद आइकन बनाया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा बैडमिन्टन के क्षेत्र में बहुत ही अग्रणी भूमिका यहा के खिलाड़ियों ने निभाई है जो अपनी प्रतिभा विश्व पटल पर भी साबित कर चुके है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा को बैडमिन्टन के हाई एल्टिट्यूट टेªनिंग सेन्टर के रूप में विकसित किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के शुभारम्भ मैच बिहार व झारखण्ड के बीच खेला गया जिसमें झारखण्ड सीनियर टीम ने बिहार को 0301 से, पश्चिम बंगाल ने उड़ीसा को 0301 से पराजित किया। जूनियर वर्ग में पश्चिम बंगाल ने झारखण्ड को 030 से, उड़ीसा ने बिहार को 030 से पराजित किया। इस चैम्पियनशिप के संचालन हेतु बैडमिन्टन एसोशिएसन इण्डिया ने आब्र्जबर के रूप में के0 प्रभाकर राव, रैफरी सूर्यवीर शर्मा, परिजात नातु तथा प्रणव विश्नोई को भेजा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, अध्यक्ष उत्तराखण्ड बैडमिन्टन संघ डा0 अलकनन्दा अशोक, जिला कीड़ा अधिकारी सी0एल0 वर्मा, राज्य बैडमिटन संघ के उपाध्यक्ष बी0एस0 मनकोटी, सचिव राम अवतार, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, राम अवतार, प्रशान्त जोशी, राकेश जयसवाल, गोकुल मेहता, लियाकत अली, मयंक कूपर, अनिल नैनवाल, डा0 पुनीत नागलिया, शेखर लखचैरा, मुकेश सांमत, ख्याली पाण्डे, डा0 अखिलेश, जितेन्द्र अधिकारी, अमरनाथ सिंह रजवार, जगमोहन फल्र्याल, सुरेश कर्नाटक, संजय नजजोन, सन्तोष बिष्ट सहित खेल पे्रमी व अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों तथा खिलाड़ियों के स्वागत में कुमाऊ विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के छात्रछात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किये गये।
