Spread the love

उत्तराखंड की अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन को गढ़वाल मंडल के ट्रायल में 280 खिलाड़ियों में से 85 को दूसरे दौर के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है।

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार से अंडर-16 टीम चयन के लिए गढ़वाल मंडल के ट्रायल हुए। क्रिकेट एसोएशन ऑफ उत्तराखंड यह ट्रायल करा रही है। ट्रायल समंवयक धीरज खरे ने बताया कि पहले दिन 280 खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए पहुंचे। इनका चयनकर्ता अरुण सिंह व अशोक पाल ने नेट पर गेंदबाजी, बल्लेबाजी व क्षेत्ररक्षण का ट्रायल लिया।

बताया कि ट्रायल के आधार पर 85 खिलाडिय़ों को अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस दौरान संजय गुसाईं, निसार रस्तोगी, गणेश, शुभम व पंकज मौजूद रहे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *