Spread the love

दृष्टिहीन छात्र से कुकर्म की जांच को बाल आयोग की टीम पहुंची एनआइवीईपीडी Dehradun News

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम कुकर्म मामले की जांच-पड़ताल के लिए राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान पहुंची। जहां आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी ने संस्थान के अधिकारियों व छात्रों से बातचीत की। साथ ही छात्रों के मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। कहा कि छात्रों को मोबाइल सिर्फ एक घंटे ही प्रयोग करने दिया जाए। साथ ही नजर रखी जाए कि छात्र इंटरनेट पर क्या सर्च कर रहे हैं।

आयोग अध्यक्ष ने संस्थान के निदेशक व विद्यालय की प्रधानाचार्य समेत अन्य अधिकारियों को प्राइमरी सेक्शन के छात्रों के लिए विशेष सुरक्षा करने के निर्देश दिए। आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी व आयोग सदस्य शारदा त्रिपाठी ने संस्थान निदेशक प्रो. नचिकेता राउत समेत अन्य अधिकारियों से कुकर्म प्रकरण की जानकारी ली।

इस दौरान उषा नेगी का कहना था कि आरोपित छात्र ने स्वीकार किया है कि उसने चार अन्य छात्रों के साथ भी कुकर्म किया। इसलिए उन्होंने संस्थान के हर छात्र-छात्रा की अलग-अलग काउंसिलिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही यह काउंसिलिंग हर महीने की जानी चाहिए।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *