Spread the love

PIB Delhi

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा स्वच्छता को संस्थागत रूप देने, अभिलेख प्रबंधन में सुधार करने, लंबित मामलों के प्रभावी निस्तारण को बढ़ावा देने तथा कार्यालीय स्थान का अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देते हुए ‘विशेष अभियान 6’ चलाया जा रहा है।

इस अभियान के दौरान मंत्रालय संसदों, राज्य सरकारों, अंतर-मंत्रालयी संदर्भों, संसदीय आश्वासनों, प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त संदर्भों, जन शिकायतों और शिकायतों से संबंधित अपीलों के लंबित मामलों की पहचान और उनके निस्तारण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। यह अभियान केन्द्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार भौतिक अभिलेखों की समीक्षा, वर्गीकरण, अभिलेखीकरण एवं अनुपयोगी अभिलेखों को हटाने तथा ई-फाइलों को बंद करने के माध्यम से अभिलेख प्रबंधन को सुदृढ़ करने का अवसर भी प्रदान करता है।

इस अभियान के तहत मंत्रालय स्वच्छता अभियान चलाने, कार्यालीय स्थान के बेहतर प्रबंधन, तथा कबाड़ एवं अनुपयोगी सामग्रियों के निपटान के लिए भी कदम उठाए जा रहे है। कार्यालय के सौंदर्यकरण के उद्देश्य से एक शौचालय का निर्माण कराया गया है और स्वस्छता अभियान भी चलाया गया है। अब तक कबाड़ के निपटान से 64,573 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। समीक्षा के लिए सौ से अधिक भौतिक/ई-फाइलें चिन्हित की गई हैं। व्यवस्थित अभिलेख प्रबंधन और अनुपयोगी सामग्रियों को हटाने से कार्यालय का कुछ स्थान खाली होने की संभावना है।

 पहले                                                                          बाद में

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है और साथ ही नामित एससीडीपीएम पोर्टल के माध्यम से भी इसकी निगरानी की जा रही है।

मंत्रालय अपने संस्थानों के साथ मिलकर इस अभियान की अवधि के दौरान निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा स्वच्छता, दक्षता और सुशासन के सिद्धांतों को अपने दैनिक कामकाज का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपने प्रयासों को तेज करना जारी रखेगा।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *