Spread the love

कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

सूचना/पौड़ी/09 अक्टूबर 2026:
दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें सहायक उपकरणों से लाभान्वित करने की दिशा में विकासखंड पाबौ में विशेष शिविर आयोजित किया गया। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग ने एलिम्को के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 108 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण और चिन्हीकरण किया गया।

शिविर में 14 दिव्यांगजनों का एडिप योजना के अंतर्गत पंजीकरण किया गया। वहीं, 94 वरिष्ठजनों को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिह्नित किया गया। लाभार्थियों की जरूरतों के आकलन के आधार पर आगामी प्रक्रिया पूरी कर पात्र व्यक्तियों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य केवल पंजीकरण तक सीमित न होकर जरूरतमंद व्यक्तियों को उनकी दैनिक गतिविधियों में सहूलियत प्रदान करना और उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग देना है। ऐसे शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही योजनाओं से जुड़ने तथा अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायता प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *