Spread the love

पुलिस को चकमा दे सीएम आवास के करीब पहुंचे दिव्यांग

बैकलॉग पदों को शीघ्र भरने और पेंशन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर दिव्यांगों ने शनिवार को परेड ग्राउंड धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान दिव्यांगों ने सीएम आवास कूच करना चाहा। लेकिन पुलिस ने बेरीकेट लगाकर दिव्यांगों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

नंदा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन दून के तत्वावधान में शनिवार को कई दिव्यांग धरना स्थल पर जुट गए। इस बीच दोपहर 2 बजे के करीब सीएम आवास कूच रोकने पर दिव्यांग यहीं बैठकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यहां एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बसंत थपलियाल ने दिव्यांगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगों की पेंशन अन्य राज्यों की उपेक्षा बेहद कम है। अन्य राज्यों में दिव्यांगों को 2500 पेंशन दी जा रही है। जबकि उत्तराखंड के दिव्यांगों को अभी भी मात्र 1000 रुपए ही पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बैकलॉग के तहत दिव्यांगों के पद 2005 से नहीं भरे गए हैं। एसोसिएशन ने कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो वह जल्द बड़ा आंदोलन छेड देंगे। उधर थपलियाल ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उनकी बात फोन के जरिए सीएम के ओएसडी धीरेंद्र पंवार से कराई है। उन्हें सीएम से वार्ता के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। प्रदर्शन के दौरान संदीप चौधरी, योगेंद्र सिंह, अशोक कुमार, सत्यपाल सिंह थलवाल, अरुण चौधरी, आशा रावत, नवीन चौहान, सुरेंद्र कुमार, अनुराग आदि मौजूद रहे।

पेंशन समय पर जारी करने और पेंशन


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *