Spread the love

स्वामी विवेकानंद के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए कन्याकुमारी से दिल्ली स्कूटर से पहुंचे दिव्यांग आर. थंगराजानई दिल्ली : 

विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी ने विवेकानंद शिला स्मारक (VRM) के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रचार-प्रसार करने के लिए सालभर तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी संपर्क कार्यक्रम ‘एक भारत, विजयी भारत’ अभियान की शुरुआत की है. इसी क्रम में विवेकानंद केंद्र के दिव्यांग कार्यकर्ता आर. थंगराजा ने अपने स्कूटर से सम्पूर्ण भारत की परिक्रमा करने का संकल्प लिया है. उन्होंने 11 सितंबर को कन्याकुमारी से अपनी यात्रा प्रारंभ की थी और रविवार को दिल्ली पहुंचे. यहां उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों से लोगों को परिचित कराया. आर. थंगराजा देश के सभी राज्यों की राजधानियों से होते हुए 20 दिसंबर को 18,000 किमी की यात्रा कन्याकुमारी में पूरी करेंगे.  आपको बता दें कि ‘एक भारत, विजयी भारत’ अभियान की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू से संपर्क के साथ हुई थी. विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी की उपाध्यक्ष निवेदिता भिड़े के मुताबिक देशभर में विवेकानंद केंद्र की 1005 प्रकल्पों के करीब 20000 कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह संपर्क कार्यक्रम चलेगा.  कार्यक्रम के तहत कम से कम 30 लाख लोगों से संपर्क का लक्ष्य रखा गया है. वर्ष भर संपर्क कार्यक्रम की समाप्ति के बाद दिल्ली अथवा कन्याकुमारी में एक वृहद कार्यक्रम की भी रूपरेखा तैयार की जा रही है. केंद्र की सभी प्रांतीय टीमें सभी राज्यों में राज्यपालों एवं मुख्यमंत्रियों से मिलेंगी.  इसके अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से स्वामी विवेकानंद के विचारों के प्रसार के लिए मिलेंगी. कार्यक्रम के दौरान लोगों को विवेकानंद रॉक मेमोरियल की प्रेरणादायी कहानी और विवेकानंद केंद्र की गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *