11 अगस्त, 2019 को आयोजित होने वाली (04 कि.मी.) बालक/बालिका जूनियर एवं सीनियर वर्ग की पौड़ी मानसून मैराथन 2019 दौड़ हेतु नाम/चैस्ट नम्बर का मिलान/सत्यापन
दिनांक 11 अगस्त, 2019 को प्र्रातः 07ः00 बजे कण्डोलिया मैदान में आयोजित होने वाली (04 कि.मी.) बालक/बालिका जूनियर एवं सीनियर वर्ग की पौड़ी मानसून मैराथन 2019 दौड़ के समस्त पंजीकृत प्रतिभागी 10 अगस्त, 2019 तक जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय पौड़ी में पहंुचकर सूची में अपना नाम/चैस्ट नम्बर का मिलान/सत्यापन करा लें। यह जानकारी देते हुए क्रीड़ा पर्यटन अधिकारी के.एस. नेगी ने बताया कि जनपद में आयोजित पौड़ी मानसून मैराथन (समस्त प्रतिभागी जिन्होंने 04 कि.मी. के लिए पंजीकरण किया है) का आयोजन जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल के निर्देशों के क्रम में दिनांक 11 अगस्त, 2019 को प्रातः 07ः00 बजे से काण्डोलिया मैदान से दौड़ का शुभारम्भ किया जायेगा, जो टेका रोड़ से होते हुए टर्निंग प्वांइट से वापस कण्डोलिया मैदान में समापन होगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी 06ः30 बजे तक कण्डोलिया मैदान में पहंुच जायें।
