उत्तराखँड की राजधानी देहरादून के नगर निगम में उत्तराखंड राज्य आंदोलन मंच की ओर से आयोजित दो दिवसीय गोष्ठी में डोईवाला विधायक ने अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल रहे।
SHABD,Dehradun, August 31,
उत्तराखंड: प्रदेश की स्थानीय भाषाओं और लोकबोलियों के संरक्षण पर गोष्ठी
उत्तराखँड की राजधानी देहरादून के नगर निगम में उत्तराखंड राज्य आंदोलन मंच की ओर से आयोजित दो दिवसीय गोष्ठी में डोईवाला विधायक ने अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल रहे। गोष्ठी में उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले राज्य आंदोलनकारियों के त्याग, संघर्ष और योगदान को याद किया गया। इस दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया। गोष्ठी का मुख्य विषय उत्तराखंड की स्थानीय भाषाओं एवं लोकबोलियों के संरक्षण और संवर्धन पर केंद्रित रहा। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय भाषाएं और बोलियां उत्तराखंड की पहचान, संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। डोईवाला विधायक ने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा और लोकबोलियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।
