जनपद स्तरीय अधिकारियों ने अपने सहयोग धनराशि से अपने परिजनों की स्मृति में किया वृहद वृक्षारोपण
श्रीनगर गढवाल के श्रीयंत्र टापू पर आज जिलाधिकारी श्री धीराज सिह गब्र्याल के अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों ने अपने सहयोग धनराशि से अपने परिजनों की स्मृति में वृहद वृक्षारोपण किया। इस स्मृति वन में जिलाधिकारी ने अपनी माता की स्मृति में रूद्राक्ष का वृक्षारोपण किया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत एवं आयुक्त गढ़वाल मण्डल के निर्देशन पर चारधाम यात्रा रूटों में पड़ने वाले क्षेत्रान्तर्गत स्मृति वन के रूप में विकसित करने हेतु अभियान चलाया गया, जिसको लेकर जिलाधिकारी ने जनपद पौड़ी के अन्तर्गत पड़ने वाले यात्रा रूट श्रीनगर गढ़वाल में श्रीयंत्र टापू का चयन किया, जिसमंे उन्होंने 5 फुट से अधिक ऊंचे वाले वृक्ष यथा अमलताश एवं रूद्राक्ष आदि का वृक्षारोपण करने हेतु वन विभाग को वृक्ष उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिये। साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारियों को अपने परिजनों की स्मृति में वृक्षारोपण एवं सुरक्षात्मक कार्य हेतु सहयोग धनराशि देने के भी निर्देश दिये गये थे। इस अभियान के तहत अधिकारियों द्वारा उक्त स्मृति वन में लगभग 218 वृक्ष लगाये गये। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि उक्त स्मृति वन में चारधाम यात्रा में गुजरने वाले श्रद्धालु भी अपने सहयोग धनराशि से अपने परिजनों की स्मृति में वृक्षारोपण कर सकते हैं तथा आने वाले श्रद्धालु/पर्यटक उक्त स्मृति वन में विश्राम/विचरण कर सकंेगे। इस दौरान जिलाधिकारी ने एनएच/आॅल वेदर के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रीनगर क्षेत्रान्र्तगत सड़क के दोनो ओर अमलताश प्रजाति के वृक्ष लगाना सुनिश्चित करेंगे, जिससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों को क्षेत्र की अलग से अनुभूति प्राप्त हो सके तथा स्थल की स्मृति उनके मन में बनी रहे। इस अवसर पर डीएफओ लक्ष्मण सिंह रावत, संतराम, एसडीएम डी.एस. नेगी, सीएमओ बी.एस. जंगपांगी, सीएमएस एच.सी. मार्तोलिया, जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेष रयाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी एम.एस. रावत, जिला शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह, पीएम स्वजल दीपक रावत, डीपीआरओ एम.एम. खान, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई पंकज जैन, तहसीलदार सुनील राज, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका श्रीनगर एस.पी. गुप्ता, पौड़ी विनोद लाल एवं श्रीमती सुमन लता ध्यानी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। जिला सूचना अधिकारी पौड़ी गढ़वाल
