संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल के परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का विधिवत उद्घाटन
जिलाधिकारी श्री धीराज सिह गब्र्याल ने आज संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल के परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने जन औषधि केन्द्र से दी जाने वाली दवाईयांे की छूट के बारे में भी जानकारी ली। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में संबंधित डाॅक्टरों एवं पदाधिकारियों से रोगियों को दी जानी वाली स्वास्थ्य सेवा के संबंध में जानकारी ली। चिकित्सकों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित डाॅक्टर के आवास को खाली कराने हेतु उप जिलाधिकारी श्रीनगर को निर्देश दिये। उक्त प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र को भारतीय रेडक्रास समिति जिला शाखा पौड़ी द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम डी.एस. नेगी, सीएमओ बी.एस. जंगपांगी, सीएमएस एच.सी. मार्तोलिया, तहसीलदार सुनील राज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्रीनगर एस.पी. गुप्ता, पौड़ी विनोद लाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। जिला सूचना अधिकारी पौड़ी गढ़वाल
