उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
SHABD,Dehradun, August 18,
उत्तराखंड: वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर देहरादून पुलिस अलर्ट
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस लाइन में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। अधिकारियों ने वीवीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रूट पर हाईराइज बिल्डिंग, पानी की टंकियों और फ्लाईओवर समेत संवेदनशील स्थानों की बीडीएस और डॉग स्क्वॉड से चेकिंग कराई जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले लोगों की पहचान, चेकिंग और फ्रिस्किंग अनिवार्य होगी। वहीं वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान संबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। अधिकारियों ने ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
