Spread the love

एनएसटीआई (महिला), नोएडा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीवीईटी द्वारा अनुमोदित सीटीएस कौशल पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू

PIB Delhi

भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) के प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) के अधीन राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) – एनएसटीआई (डब्ल्यू), सेक्टर-1, नोएडा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (सीटीएस) के तहत अपने एनसीवीईटी अनुमोदित (एनएसक्यूएफ के अनुरूप) कौशल विकास कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए है।

इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत पात्रता मानदंड, उपलब्ध ट्रेड और अन्य प्रवेश दिशानिर्देशों की जानकारी संस्थान के प्रवेश पोर्टल https://nstiwnoida.dgtmsde.in पर जाकर सीटीएस ऑनलाइन पंजीकरण लिंक के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2026 शाम 6:00 बजे तक है।

गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समर्पित एक प्रमुख संस्थान के रूप में, एनएसटीआई (डब्ल्यू) नोएडा कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी, 5जी नेटवर्क, फैशन डिजाइन, कंप्यूटर अनुप्रयोग, कंप्यूटर एडेड एंब्रॉइडरी और डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइन, कॉस्मेटोलॉजी और फ्रंट ऑफिस संचालन सहित कई पारंपरिक और उभरते क्षेत्रों में उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करता है।

ये कार्यक्रम राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे (एनएसक्यूएफ) के अनुरूप हैं जिससे प्रशिक्षुओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और रोजगार के विभिन्न अवसरों तक पहुंचने में सहायता मिलती है।

स्किल इंडिया मिशन के विजन के प्रति प्रतिबद्ध, एनएसटीआई (डब्ल्यू), नोएडा महिलाओं को उद्योग-अनुरूप कौशल से सशक्त बना रहा है, भविष्य के लिए तैयार प्रतिभाओं को बढ़ावा दे रहा है और भारत को विश्व की कौशल राजधानी के रूप में उभरने में योगदान दे रहा है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *