उत्तराखंड: प्रदेश में जल्द बनेंगे आठ नए सहकारी संघ
एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश में जल्द ही आठ नए सहकारी संघ गठित किए जाएंगे। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।
SHABD,Dehradun, July 6,
उत्तराखंड: प्रदेश में जल्द बनेंगे आठ नए सहकारी संघ
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश में जल्द ही आठ नए सहकारी संघ गठित किए जाएंगे। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा जिला स्तर के बाद अब विधानसभा क्षेत्रों में भी सहकारिता मेलों का आयोजन किया जायेगा, ताकि किसानों, काश्तकारों, कारीगरों और महिला स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध हो सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज देहरादून में ‘सहकार मंथन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों की खुशहाली, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर की 13 उत्कृष्ट सहकारी समितियों को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया।
