साइबर ठगी से बचाव पर पांच दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण 29 जून से
नई दिल्ली, 28 जून। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगीसाइबर ठगी से बचाव पर पांच दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण 29 जून से के मामलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से Central Institute of Educational Technology द्वारा ISEA-CDAC तथा Ministry of Electronics and Information Technology के सहयोग से “Human Manipulation in Cyber Fraud: Prevention and Protection” विषय पर पांच दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण Ministry of Education के तत्वावधान में 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक चलेगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य साइबर अपराधियों द्वारा अपनाई जाने वाली सोशल इंजीनियरिंग (Human Manipulation) तकनीकों, फिशिंग, ओटीपी धोखाधड़ी, डिजिटल भुगतान सुरक्षा तथा ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी देना है। प्रशिक्षण में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
इच्छुक प्रतिभागी प्रशिक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी पर प्राप्त कर सकते हैं।
प्रशिक्षण का सीधा प्रसारण NCERT Official YouTube Channel, PM e-VIDYA मोबाइल ऐप तथा PM e-VIDYA DTH TV Channels (6–12) के माध्यम से किया जाएगा, जिससे देशभर के विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और आम नागरिक इसमें शामिल हो सकेंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी सुरक्षा उपायों के साथ-साथ नागरिकों में जागरूकता और डिजिटल सतर्कता बढ़ाना साइबर ठगी को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम सुरक्षित डिजिटल भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकते हैं।
