उत्तराखंड: ग्राम पंचायतों के विकास को मिलेगा नया आधार
प्रदेश की ग्राम पंचायतों को आदर्श और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पंचायतीराज विभाग ने बड़ी पहल शुरू कर दी है।
SHABD,Dehradun, June 2,
उत्तराखंड:
ग्राम पंचायतों के विकास को मिलेगा नया आधार
प्रदेश की ग्राम पंचायतों को आदर्श और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पंचायतीराज विभाग ने बड़ी पहल शुरू कर दी है। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित कार्यालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में पेयजल, सड़क, विद्युत, दूरसंचार और नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए व्यापक योजना बनाई जाए, जिसे जल्द कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की बेहतर मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी या मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग समिति गठित की जाए। यह समिति विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेगी ताकि एक ही काम पर दोबारा सरकारी धन खर्च न हो और सभी पंचायतों में संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके।
बाइट- मदन कौशिक, पंचायतीराज मंत्री
