उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से विधिवत शुरू हो चुकी है । अब तक चार धाम यात्रा के लिए 19 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं ।
SHABD,Dehradun, April 21,
उत्तराखंड : चारधाम यात्रा शुरू, 19 लाख से ज्यादा हुए पंजीकरण
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से विधिवत शुरू हो चुकी है । अब तक चार धाम यात्रा के लिए 19 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं । पर्यटन विभाग ने इस बार सभी मंदिरों में खासतौर पर केदारनाथ बद्रीनाथ धाम में वीडियोग्राफी के लिए प्रतिबंध रखा है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ ऑफलाइन काउंटर भी ऋषिकेश हरिद्वार और विकास नगर में बनाए गए हैं ताकि ऐसे लोग जो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं , वह सीधे देहरादून हरिद्वार पहुंचकर चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकें। इतना ही नहीं इस बार ऐसे लोगों के लिए भी व्यवस्थाएं की गई है , जो ग्रुप में धर्मशाला में होटल में आकर रह रहे हैं उनके पास विभाग की रजिस्ट्रेशन मोबाइल वैन स्वयं पहुंचेगी और उनका यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करेगी ।
बाइट – धीराज सिंह गर्ब्याल, सचिव, पर्यटन
