भारत की 7 साल बाद वेनिस बिएनाले में वापसी, 2026 में पेश करेगा राष्ट्रीय मंडप
भारत 9 मई से 22 नवंबर 2026 तक 61वें वेनिस बिएनाले में ‘जियोग्राफ़ीज़ ऑफ़ डिस्टेंस: रिमेम्बरिंग होम’ शीर्षक से राष्ट्रीय मंडप प्रस्तुत करेगा। संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का क्यूरेशन डॉ. अमीन जाफ़र ने किया है, जिसमें पांच कलाकार शामिल हैं। यह सात साल बाद भारत की वापसी है।
SHABD,Delhi, April 21,
अप्रैल 21, नई दिल्ली:
भारत इटली के वेनिस में होने वाले 61वें अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी ला बिएनाले डी वेनेज़िया में भाग लेगा। संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि 9 मई से 22 नवंबर 2026 तक इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा और भारत का राष्ट्रीय मंडप सात वर्षों बाद वेनिस में ‘जियोग्राफ़ीज़ ऑफ़ डिस्टेंस: रिमेंबरिंग होम’ नामक समूह प्रदर्शनी में भाग लेगा। संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह एक गौरवपूर्ण क्षण और सांस्कृतिक आत्मविश्वास का प्रतीक है।
इस मंडप का क्यूरेशन डॉ. अमीन जाफ़र ने किया है। इसमें अलवर बालासुब्रमण्यम, सुमाक्षी सिंह, रंजनी शेट्टार, असीम वाकिफ और स्कर्मा सोनम ताशी जैसे पांच कलाकारों की कृतियाँ शामिल होंगी।
Source:

X(Ministry of Culture)
