राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं के साथ रुक रुक कर हो रही बारिश से गेंहू की फसल बुरी तरह से गिर गई है और बारिश के कारण जमाव की आशंका है।
SHABD,Dehradun, April 9,
उत्तराखंड: अंधड़, बारिश और खाद संकट से गेंहू की फसल तबाह, किसानों की बढ़ी परेशानी
राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं के साथ रुक रुक कर हो रही बारिश से गेंहू की फसल बुरी तरह से गिर गई है और बारिश के कारण जमाव की आशंका है। किसानों का कहना है कि एक तरफ अंधड़ बारिश ओला की मार से व्यथित है, ऊपर से खाद नही मिलने के कारण स्थिति और खराब हो गयी है। जनपद में लगभग 1 लाख 35 हजार हैक्टेयर रकबा पर कृषि होती है, जिसमें 1लाख 3 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल पर गेंहू की फसल थी। मुख्य कृषि अधिकारी डॉक्टर विकेश कुमार सिंह यादव ने बताया की बारिश से तैयार गेहूं की फसल में नमी के कारण जमाव का खतरा है। जिससे बीज उत्पादन की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। वहीं मिलक निवासी किसान सुखविंदर सिंह का कहना है कि अंधड़ बारिश की मार झेल रहे किसानों को यूरिया और डीएपी के लिए काफी मशक्कत उठानी पड़ रही है। उनका कहना है कि किसान अपनी गेहूं की फसल बचाए या फिर खाद के लिए कागजात लेकर इधर उधर भागे। अन्य किसान गुरजीत सिंह का कहना की बारिश के कारण हमारे गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई हम नहीं कर सकेंगे।
बाइट 1- डॉ विकेश कुमार सिंह यादव, मुख्य कृषि अधिकारी, उधमसिंहनगर
बाइट 2- सुखविंदर सिंह, कास्तकार
बाइट 3- गुरजीत सिंह, कास्तकार
