Spread the love

उत्तराखंड: देहरादून में लगातार बारिश और तूफान से गेहूं समेत फसलों को भारी नुकसान

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ,आंधी, तूफान, और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

 SHABD,Dehradun, April 9,

उत्तराखंड: देहरादून में लगातार बारिश और तूफान से गेहूं समेत फसलों को भारी नुकसान

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ,आंधी, तूफान, और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में तैयार खड़ी फसलों को खासा नुकसान पहंुचा है। जिससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। तेज हवाओं और बारिश के चलते गेहूं सहित अन्य फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई जगह फसलें खेतों में ही गिर गई हैं, जबकि जहां कटाई हो चुकी थी, वहां भी बारिश ने अनाज को नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्रीय किसान राजेश कुमार का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और आंधी-तूफान से गेहूं की फसल काली पड़ने लगी है, जिससे भारी नुकसान हो रहा है। उनका कहना है कि इस समय फसल पूरी तरह पककर तैयार थी, लेकिन मौसम ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं इस बेमौसम बरसात से कृषि वैज्ञानिक भी चिंतित है। उनकी माने तो जलवायु परिवर्तन की वजह से दिक्कतें बढ़ी है। जिसके चलते बरसात ने फसलों को नुकसान पंहुचाया है और किसान भी खासे परेशान है।

बाइट 1- राजेश कुमार, स्थानीय किसान 

https://youtu.be/W-rkeY5VXZw

बाइट 2- ए के शर्मा, कृषि वैज्ञानिक 

https://youtu.be/fvqb3M_Tetk

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *