उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में युवाओं को स्वरोजगार के लिए निःशुल्क 38-दिवसीय असिस्टेंट बुककीपिंग प्रशिक्षण
रुद्रप्रयाग में युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में सशक्त बनाने के लिए 38 दिवसीय असिस्टेंट बुककीपिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
SHABD,Dehradun, February 21,
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में युवाओं को स्वरोजगार के लिए निःशुल्क 38-दिवसीय असिस्टेंट बुककीपिंग प्रशिक्षण
रुद्रप्रयाग में युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में सशक्त बनाने के लिए 38 दिवसीय असिस्टेंट बुककीपिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में रुद्रप्रयाग जनपद के तीनों विकासखंडों से 30 युवक-युवतियां भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक दौर की मांग के अनुरूप कंप्यूटर और डिजिटल अकाउंटिंग में दक्ष बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, एमएस ऑफिस, लेखांकन के गोल्डन रूल्स, लेजर पोस्टिंग और डिजिटल अकाउंटिंग की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। साथ ही उद्यमिता विकास, समय प्रबंधन, वित्तीय सेवाओं का महत्व, प्रभावी संचार और 21वीं सदी के कौशल जैसे विषयों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। युवा उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण ले रहे हैं और इसे अपने भविष्य के लिए उपयोगी बता रहे हैं। संस्थान के प्रशिक्षक वीरेन्द्र बर्त्वाल ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल नौकरी तक सीमित नहीं, बल्कि युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए तैयार करना है। वहीं मास्टर ट्रेनर अमन यादव द्वारा आधुनिक अकाउंटिंग और कंप्यूटर कौशल की गहन जानकारी दी जा रही है।
बाइट 1- मानसी नौटियाल, प्रशिक्षणार्थी
बाइट 2- सानू, प्रशिक्षणार्थी
बाइट 3- वीरेन्द्र बर्त्वाल, प्रशिक्षक
