उत्तराखंड: माघ पूर्णिमा पर धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब
धर्मनगरी हरिद्वार में माघ माह की पावन पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
SHABD,Dehradun, January 3,
उत्तराखंड:
माघ पूर्णिमा पर धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब
धर्मनगरी हरिद्वार में माघ माह की पावन पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के भोर से ही हरकी पौड़ी सहित सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान को मोक्षदायी और मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला माना जाता है। शास्त्रों में वर्णन है कि इस दिन देवी-देवता भी पृथ्वी पर आकर गंगा स्नान करते हैं, जिससे विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। वहीं पौष पूर्णिमा के दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलने की भी मान्यता है। इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा तट पर पूजा-पाठ और तर्पण करते दिखाई दिए।
बाइट 1- उज्ज्वल पंडित, सचिव, गंगा सभा
बाइट 2- काया, श्रद्धालु
