Spread the love

उत्तराखंड: शीतकालीन यात्रा उत्सव के रूप में मनाया जाएगा रुद्रनाथ महोत्सव

इस साल 7 जनवरी से 13 जनवरी तक लगने वाले रूद्रनाथ महोत्सव का स्वरूप बदला हुआ नजर आयेगा।

 SHABD,Dehradun, January 3,

उत्तराखंड: शीतकालीन यात्रा उत्सव के रूप में मनाया जाएगा रुद्रनाथ महोत्सव

इस साल 7 जनवरी से 13 जनवरी तक लगने वाले रूद्रनाथ महोत्सव का स्वरूप बदला हुआ नजर आयेगा। नगरपालिका परिषद रुद्रप्रयाग और जिला प्रशासन ने इस बार रूद्रनाथ महोत्सव को शीतकालीन यात्रा उत्सव के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इससे जहाँ एक ओर शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहन मिलेगा वहीँ संस्कृति, परम्पराओं का संरक्षण भी होगा और इसे व्यापक पहचान भी मिलेगी। रूद्रनाथ महोत्सव के जरिये शीतकालीन यात्रा को बढावा देने के साथ ही सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। मेले में सभी विभागों के स्टॉल लगाये जायेंगे। साथ ही स्थानीय उत्पादों को भी मेले में स्थान दिया जायेगा, ताकि पहाड़ के उत्पादों को देशभर में पहचान मिल सके, और स्थानीय  लोगों की आर्थिकी भी मजबूत हो।

बाइट 1- संतोष रावत, अध्यक्ष नगर पालिका रूद्रप्रयाग  

बाइट 2- प्रतीक जैन, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग  


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *