कौथीग ट्रेड महोत्सव में संस्कृति की धूम, बीरु भांगड़ा पार्टी के साथ गढ़वाली लोकगीतों ने बांधा समां
खरीदारी के संग लोकनृत्य का रंग, कौथीग महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब
सूचना भवन के सामने सजी संस्कृति की महफिल, बीरु भांगड़ा पार्टी रही मुख्य आकर्षण
देहरादून | संवाददाता

सूचना भवन के सामने आयोजित उत्तराखंड ट्रेड महोत्सव ‘कौथीग’ इन दिनों खरीदारी के साथ-साथ सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आ रहा है। मेले में स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, ऊनी वस्त्र और खान-पान के स्टॉलों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहीं पंजाबी गढ़वाली सांस्कृतिक संध्या दर्शकों के लिए खास आकर्षण बनी रही ।

इस महोत्सव का आयोजन Image Events द्वारा उड़ान फाउंडेशन के सहयोग से किया गया है, जिसमें USRLM से जुड़े समूहों की भी सक्रिय भागीदारी रही।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद गढ़वाली गीत रूमालो पर दर्शकों ने जमकर नृत्य किया। लोकगायिका सीमा पन्गारियल की प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह लोक रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पंजाब से आई बीरु भांगड़ा पार्टी रही, जिसने ऊर्जावान भांगड़ा प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ढोल की थाप और जोशीले नृत्य पर तालियों की गूंज देर तक सुनाई देती रही।
इसके साथी कलाकार चन्दरप्रिया नेगी, गगन दीप अग्नोत्री, कशिश सिंह पुंडीर, राहुल राणा, नेहारिका सोढ़ी, सीमी शर्मा, कारण सिंह और राहुल मालिक सहित कई कलाकार थे जिन्होंने अपनी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इमेज इवेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील रावत ने बताया कि काफ़ी समय बाद लोगों का रुझान इस तरह मेलों की ओर बढ़ा है। लोग उत्साह के साथ आ रहे हैं, जिससे स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि कौथीग ट्रेड महोत्सव 11 जनवरी तक चलेगा
