Spread the love

देहरादून | संवाददाता

सूचना भवन के सामने आयोजित उत्तराखंड ट्रेड महोत्सव ‘कौथीग’ इन दिनों पूरी रंगत में नजर आ रहा है। मेले में स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, ऊनी वस्त्र, घरेलू सामग्री और खान–पान के स्टॉलों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

इस मेले का आयोजन इमेज इवेंट्स द्वारा आयोजित एवं उड़ान फाउंडेशन के सहयोग से किया गया है, जिसमें USRLM से जुड़े समूह की भी सक्रिय भागीदारी रही।

इमेज इवेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील रावत ने बताया कि काफ़ी समय के बाद इस तरह से लोगों का रुझान मेलों की ओर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि लोग उत्साह के साथ मेले में आ रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि पारंपरिक मेलों और स्थानीय उत्पादों के प्रति जनता का भरोसा फिर मजबूत हो रहा है।

आयोजकों के अनुसार, इस तरह के आयोजनों से स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिल रहा है। वहीं, आगंतुकों ने भी एक ही स्थान पर विविध उत्पादों की उपलब्धता और उचित दामों की सराहना की है।

सूचना भवन के सामने खुले परिसर में लगे इस मेले ने देहरादून के सांस्कृतिक और सामाजिक माहौल को भी जीवंत कर दिया है, जहां खरीदारी के साथ-साथ उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।

इमेज इवेंट के डायरेक्टर सुनील रावत ने बताया की ये कौथीग उत्सव 11जनवरी तक चलेगा ।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *