Spread the love

कोटद्वार में उत्तराखंड सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन, लोक संस्कृति और पारंपरिक कला को मंच मिला

कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में, आज एक दिवसीय उत्तराखण्ड सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया गया।

 SHABD,Dehradun, December 25,

कोटद्वार में उत्तराखंड सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन, लोक संस्कृति और पारंपरिक कला को मंच मिला

कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में आज एक दिवसीय उत्तराखण्ड सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया गया। यह आयोजन महामना मदनमोहन मालवीय और चन्द्रसिंह गढ़वाली की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस मौके पर उत्तराखंड संस्कृति पर आधारित मंगलगीत, सामूहिक योग, और नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग से आई महिला मंगल दल की महिलाओं ने पारम्परिक रूप से मांगल गीत गा कर वाहवाही लूटी। इस मौके पर लोक कलाकार अनिल बिष्ट ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से संस्कृति का संवर्द्धन होता है। कार्यक्रम आयोजक शिवानन्द लखेड़ा ने कहा कि सांस्कृतिक महोत्सव का उद्देश्य संस्कृति को बढ़ावा देना और लोक कलाकारों को मंच देना है।

बाइट 1- अनिल बिष्ट, लोकगायक 

बाइट 2- शिवानंद लखेड़ा, कार्यक्रम आयोजक 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *