Spread the love

फिल्म ‘वेलकम टू उत्तराखंड’ के निर्माता-निर्देशक के स्वास्थ्य में सुधार, 21 दिसंबर को कोटद्वार में संभावित प्रदर्शन

कोटद्वार/दिल्ली।
फिल्म ‘वेलकम टू उत्तराखंड’ के निर्माता-निर्देशक महेश प्रकाश जी से आज नवक्रांति अपार्टमेंट, आईपी एक्सटेंशन स्थित उनके आवास पर स्वास्थ्य संबंधी हालचाल जानने हेतु मुलाकात की गई। इस अवसर पर पॉडकास्टर एवं अभिनेता मनीष जोशी भी उपस्थित रहे।

निर्माता-निर्देशक ने जानकारी दी कि चिकित्सकों द्वारा उन्हें पूर्ण बेड रेस्ट की सलाह दी गई है तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रबल संभावना है। उन्होंने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

भेंट के दौरान फिल्म इंडस्ट्री की वर्तमान स्थिति, भविष्य की परियोजनाओं तथा ‘वेलकम टू उत्तराखंड’ के आगामी रिलीज़ प्लान पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि फिल्म को जल्द ही अन्य शहरों में भी रिलीज़ किया जाएगा।

साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि फिल्म ‘वेलकम टू उत्तराखंड’ का 21 दिसंबर को कोटद्वार स्थित फ्लॉक्स सिनेमा हॉल में संभावित प्रदर्शन किया जाएग.


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *