हॉलीवुड का पोस्ट-प्रोडक्शन भारत में, बढ़ रहा रोज़गार: एल मुरुगन
नई दिल्ली में इस्पायरिंग इनोवेटर्स कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने शिरकत की, इस दौरान सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू भी मौजूद रहे, इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
SHABD,Delhi, January 13,
जनवरी 13, नई दिल्ली:
नई दिल्ली में इस्पायरिंग इनोवेटर्स कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने शिरकत की, इस दौरान सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू भी मौजूद रहे, इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि मीडिया और मनोरंजन उद्योग जगत तेजी से आगे बढ़ रहा है। एल मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को भी दोहराया कि ये सही समय है दुनिया को अपनी संस्कृति के बारे में बताने का। एल मुरुगन ने कहा कि आज हॉलीवुड मूवी का पोस्ट प्रोडक्शन भारत में हो रहा है। इससे रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। डिजिटल मीडिया ने टीवी को पीछे छोड़ दिया है, लोग कहीं भी बैठकर मोबाइल के जरिए क्रिएटिव कंटेट बना रहे हैं। यह क्रिएटिव दिमाग वाले लोगों के लिए बड़ा अवसर है।
इस दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने कहा कि नए भारत की पहचान अब इनोवेशन और क्रिएटिविटी से बन रही है। इनोवेशन के जरिए समस्याओं के समाधान हो रहे हैं, जो नए भारत की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं।