उत्तराखंड: देहरादून स्थित सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित सचिवालय में आज हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 19 प्रस्तावों को मंजूरी मिली।
SHABD,Dehradun, December 10,
उत्तराखंड: देहरादून स्थित सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित सचिवालय में आज हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 19 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। मंत्रिमंडल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में जन विश्वास एक्ट को स्वीकृति दी है, जिसके तहत अब कुछ आपराधिक मामलों में सजा के प्रावधान को समाप्त कर दिया गया है। इसके बजाय अब ऐसे मामलों में पूर्व कीे जुर्माना राशि को बढ़ाते हुए सिर्फ जुर्माने का प्रावधान किया गया है। मंत्रिमंडल ने पिटकुल की ओर से लगाए जाने वाले टावर क्षेत्र के आसपास की जमीन का मुआवजा सर्किल रेट के 85 प्रतिशत से बढा़कर 200 प्रतिशत करने को भी मंजूरी दी है। साथ ही बिजली के तारों के नीचे की जमीन के मुआवजा सर्किल रेट को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लिए 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 से लेकर 60 प्रतिशत तक कर दिया है।
बाइट- आर. मीनाक्षीसुंदरम, प्रमुख सचिव
