Spread the love

देहरादून 8 दिसंबर 2025
सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू ) ने आज प्रातः डी. एल. रोड चौक पर मोदी सरकार द्वारा मजदूर विरोधी चार श्रम सहिताओं कि प्रतियाँ फूंकी।
सीटू जिला कमेटी के निर्णय के अनुसार मजदूरों के बिच जा कर मोदी सरकार कि चार श्रम सहिताओं के खिलाफ अभियान चलाये जाने के अंतर्गत आज श्रम सहिताओं कि प्रतियाँ फूंकी गयी इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा 44 श्रम कानूनों मे से 29 प्रभाव शाली श्रम कानूनों को समाप्त कर मजदूर विरोधी व पूंजीपतियों के हितो मे ये श्रम सहिताये बनाई गयी है। उन्होंने बताया कि मजदूरों के जोभी अधिकार उन्होंने बडे बलिदानो के पश्चात इन्हे प्राप्त किये थे उन्होंने कहा कि काम के घंटे 8 करने को लेकर 1 मई को शाहदते दी तब जा कर काम के घंटे 8 किये गए किन्तु मोदी सरकार के द्वारा काम के घंटे 8 के जगह 12 घंटे किये है वही यूनियन बनाने के नियम कड़े किये है जिससे मजदूर यूनियन नहीं बना पाएंगे उन्होंने कहा कि ग्रेजुयेटी एक वर्ष मे देने के सरकार द्वारा ढिंढोरा पिटा जा रहा है किन्तु फिक्स टर्म इमलोमेंट मे मालिक एक वर्ष से पसहले ही मजदूर से कांरेक्ट पर हस्ताक्षर करवाएगा जिससे कभी भी ग्रेजुएटी नहीं मिल पायेगी।
इसी प्रकार से अन्य श्रम कानूनों को समाप्त कर मजदूरों को भरमानें का काम मोदी सरकार कर रही है।
इस अवसर पर आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन कि प्रांतीय महामंत्री श्रीमती लोकेश देवी द्वारा इसके विरोध मे आशाये आंदोलन करेंगी उन्होंने बताया कि वे इस संदर्भ मे आशा आंगनवाड़ी व भोजनमाताये टिहरी कि सांसद मला यज्य लक्ष्मी शाह को 14 दिसंबर को ज्ञापन देंगे व उनसे मांग करेंगी कि वे इस संदर्भ मे संसद मे इन मजदूर विरोधी श्रम सहिंताओं को रद्द करने कि मांग करें।
इस अवसर पर अम्बेडकर युवक संघ के पूर्व अध्यक्ष बंटी कुमार सूर्यवंशी, नरेन्द्र गौतम, ऑटो यूनियन से शेखर कपिल, सुधीर कुमार,आशा वर्कर्स दुर्गा देवी, लोकेश देवी, रीता देवी आशा देवी, अनीता रंजन,कामना, गरिमा, गीता रानी, मंजू नागेश्वरी मीनाक्षी पूजा रानी, गीता, रोहित,मन्नू रमेश, संजय, दिलीप बागची ऋषि,सुरेश हलदिया भोजनमाता मीना नेगी आदि बड़ी संख्या मे निर्माण मजदूर उपस्तिथ थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *