08 दिसंबर 2025 कोटद्वार
आज भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ( सीडीएस ) अदम्य साहस के प्रतीक जनरल बिपिन रावत जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला पौड़ी गढ़वाल द्वारा विधायक कोटद्वार एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण जी द्वारा संचालित सीडीएस बिपिन रावत पुस्तकालय में सीडीएस बिपिन रावत की प्रतिमा के समक्ष पूर्व सैनिकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करी गई।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि ” 16 मार्च 1958 को उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में जन्मेजा जनरल रावत भारतीय सेवा में विभिन्न पदों में रहकर देश के प्रथम सीडीएस बने । उनके जीवन की गाथा हम सबके लिए गर्व का विषय है । उन्होंने कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण का धन्यवाद किया कि उनके द्वारा हमारे देश के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर कोटद्वार में एक पुस्तकालय खोला गया है जिसमें बच्चे आकर ना सिर्फ ज्ञान अर्जित करते है बल्कि उनके नाम को भी याद करते है ।
इस अवसर पर सचिव हरीश खुखशाल , गोपाल बडथवाल , प्रमोद केष्टवाल, सतीश जोशी , हसवंत सिंह , गजेंद्र मोहन धस्माना , कुबेर जलाल, जितेंद्र नेगी, सुरेंद्र बिजलवान आदि लोग उपस्थित रहे।
