Spread the love

होंसलों की उड़ान फेस्टिवल का भव्य आगाज, पहले दिन भारी भीड़ और बम्पर खरीदारी

देहरादून, परेड ग्राउंड – Udaen Foundation द्वारा आयोजित होंसलों की उड़ान फेस्टिवल का शुभारंभ आज परेड ग्राउंड, देहरादून में बड़े ही उत्साह और जोश के साथ हुआ। पहले ही दिन भारी भीड़ उमड़ी और आगंतुकों ने स्थानीय उत्पादों, हैंडीक्राफ्ट, सिल्क साड़ियाँ, लकड़ी के फर्नीचर, क्रॉकरी और स्वादिष्ट व्यंजनों की जमकर खरीदारी की।

आयोजन प्रबंधन:
पूरा इवेंट उत्तराखंड की प्रतिष्ठित इमेज इवेंट कंपनी और उनके हेड सुनील रावत जी ने बखूबी संभाला।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ:

दीप्ति राणा और सतीश थापा ने गीत-संगीत, गुजराती गरबा और युगल गीतों से माहौल को जीवंत बना दिया।

वंदना और उनके युवा समूह ने दिल को छू लेने वाले गीतों से युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

गीतों को अनपूर्णा बिष्ट और सुभाष सक्सेना ने बॉलीवुड गानों से सरोवर किया

पूरे कार्यक्रम का संचालन वंदना ने अपनी मधुर आवाज़ से किया, जिससे उत्सव और भी यादगार बन गया।

विशेष सहयोग:
इस आयोजन में अनपूर्णा बिष्ट ,दीप्ति राणा , वंदना और उनके युवा समूह ने अपने योगदान से कार्यक्रम को और भी रोचक और आकर्षक बनाया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पूर्व ओ एस डी श्री धीरेन्द्र पंवार ने स्टाल और फेस्टिवल का अवलोकन किया और उन्होंने आयोजकों का उत्साह वर्धन किया।

🌟 पहले दिन की सफलता ने साबित कर दिया कि यह फेस्टिवल आने वाले दिनों में भी देहरादून की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *