हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले अर्द्धकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने आज मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।
SHABD,Dehradun, September 12,
आनंदवर्धन, मुख्य सचिव उत्तराखंड
मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने अर्द्धकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर किया हरिद्वार का दौरा
हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले अर्द्धकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने आज मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मेला क्षेत्र में जहां-जहां कुंभ मेले के लिए कार्य करवाना जरूरी है उसके लिए प्रस्ताव भेजें। उन्होंने कहा कि इस बार के अर्द्धकुंभ को कुंभ की तरह भव्य और दिव्य बनाने के लिए अखाड़े और साधु संतों से परामर्श किया जाएगा और अखाड़ों की मंशा के अनुरूप ही इस अर्धकुंभ मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने हरिद्वार में बस अड्डे के स्थानांतरण को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें जो भी प्रभावित और व्यापारिक वर्ग है उनसे सलाह करके उनकी राय अनुसार ही बस अड्डे को शिफ्ट करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो कार्य लंबी अवधि के हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा और उनकी प्रस्ताव मिलने पर शीघ्र काम शुरू किया जाएगा और अस्थाई कार्यों का निर्माण समय की आवश्यकता अनुसार किया जाएगा
