Spread the love

उत्तराखंड : देहरादून में कैंप का आयोजन कर वृद्धजनों का पंजीकरण किया जा रहा है

वयोश्री योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं जिला समाज कल्याण विभाग के सहयोग से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कैंप का आयोजन कर वृद्धजनों का पंजीकरण किया जा रहा है

 SHABD,Dehradun, September 12,

उत्तराखंड : देहरादून में कैंप का आयोजन कर वृद्धजनों का पंजीकरण किया जा रहा है

वयोश्री योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं जिला समाज कल्याण विभाग के सहयोग से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कैंप का आयोजन कर वृद्धजनों का पंजीकरण किया जा रहा है ताकि 17 सितंबर को जरूरतमंद वृद्धजनों को सहायक उपकरण दिए जा सके। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित वयोश्री योजना के तहत सरकार के द्वारा बुजुर्गों को आगामी 17 सितंबर को देहरादून में सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा। जिसके तहत चश्मे, छड़ी या फिर व्हीलचेयर, सभी सहायक उपकरण मुहैया कराये जायेंगे। भारत सरकार ने चार सौ से ज्यादा का पंजीकरण करने का लक्ष्य रखा है। अभी तक तीन कैंप लगाये जा चुके हैं जबकि एक कैंप और आयोजित होना है। अब तक एक सौ साठ से ज्यादा लोगों का पंजीकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा बुजुर्गों की दिक्कतों को दूर कर उन्हें सहायता मुहैया कराना है।

बाइट-दीपांकर घिल्डियाल,जिला समाज कल्याण अधिकारी


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *