Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल।

सूचना/पौड़ी/ 15 जून, 2025:

विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर आशियाना वृद्धाश्रम, जयहरीखाल में हुआ आयोजन

विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर रविवार को आशियाना राधा देवी वृद्धाश्रम, जयहरीखाल में  विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश तथा माननीय जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी के आदेशानुसार सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के दिशा-निर्देशों में संपन्न हुआ।

शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार, उपेक्षा एवं शोषण की रोकथाम, उनके कानूनी अधिकारों की रक्षा और सम्मान से जीने के अधिकार पर विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही नालसा द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक योजना 2016, निःशुल्क कानूनी सहायता योजना एवं नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी गयी।
शिविर में सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति लैंसडाउन/धुमाकोट प्रिया शाह ने वृद्धजनों के सम्मान एवं संरक्षण को समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को इस दिशा में संवेदनशील होना होगा, ताकि वृद्धजनों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को रोका जा सके।

इस अवसर पर आश्रम के प्रबंधक नीरज रावत, पीएलवी विनोद सिंह चौहान, आश्रम के समस्त कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *